टिप्पर की चपेट में आया मोटरसाइकिल सवार, हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2024 - 06:15 PM (IST)

श्री कीरतपुर साहिब (बाली): बीती रात श्री कीरतपुर साहिब-रूपनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुंगा साहिब बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल के टिप्पर की चपेट में आने से उसके चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल का फिलहाल पी.जी.आई. चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। 

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना श्री कीरतपुर साहिब के जांच अधिकारी ए.एस.आई. खुशहाल सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति सतीश कुमार उम्र करीब 41 साल पुत्र दौलत राम निवासी गांव खेड़ा कलमोट हाल निवासी गांव लोधीपुर, थाना श्री आनंदपुर साहिब जो नालागढ़, हिमाचल प्रदेश में वाहन चलाता है। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नालागढ़ से लोधीपुर जा रहा था। जब वह बुंगा साहिब बस स्टैंड के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल को टिप्पर ने टक्कर मार दी। इस कारण सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले सी.एच.सी. भरतगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद टिप्पर चालक अपना टिप्पर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पार्टी पी.जी.आई. जाकर घायल व्यक्ति के बयान लेने के बाद टिप्पर चालक के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News