भरतगढ़ में अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर प्राइवेट अस्पताल के शीशे तोड़े

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 11:57 AM (IST)

श्री कीरतपुर साहिब  (बाली): गत देर रात्रि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थरबाजी कर भरतगढ़-पंजेहरा मार्ग पर चल रहे मैक्सवैल अस्पताल के शीशे तोड़े दिए।

इस संबंध में अस्पताल के प्रबंधक संजय ठाकुर ने बताया कि रात्रि करीब 9.45 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति कार सड़क पर खड़ी करके अस्पताल की तरफ आए और हाथों में पत्थर लेकर पथराव करने लगे। शीशे आदि तोडऩे के उपरांत ये व्यक्ति कार सहित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सन्नी खन्ना और भरतगढ़ चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. सरताज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के डाक्टरों व कर्मचारियों के साथ इस क्षेत्र के किसी व्यक्ति के साथ कोई रंजिश नहीं है, पर उक्त घटना घटित होने से अस्पताल के शीशे आदि टूटने से करीब 50-60 हजार रुपए का नुक्सान हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में मार्ग पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News