लोगों को मिली राहत, पहाड़ों में हुई वर्षा के कारण तापमान में गिरावट
punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 10:57 AM (IST)

रूपनगर : पहाड़ों में हुई वर्षा व बर्फबारी के कारण रूपनगर शहर के मौसम के मिजाज में भी गर्मी कम हुई है जिससे लोगों को भारी राहत मिली है। इस संबंधी मौसम विभाग एवं के.वी.के. निर्देशक डा. सतबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जो शहर का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 2 दिनों के बाद गर्मी फिर बढ़ सकती है और शहर का तापमान आगामी दिनों में 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।
इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रोगों के रोकथाम हेतु तथा वर्षा के पानी को भूमिगत स्टोर करने के लिए खाली पड़े खेतों को वाह कर खाली छोड़ देना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here