सी.एम. के शाही शहर पटियाला पर अब भू-माफिया का कब्जा!

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 11:37 AM (IST)

पटियाला(मनदीप जोसन): नगर निगम पटियाला की कुंभकर्णी नींद कारण शाही शहर पटियाला भू-माफिया के कब्जे में आ गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध निर्माण हो रहा है। कब्जाधारियों ने शहर के आम लोगों में बड़ी दहशत फैला रखी है परंतु निगम सब कुछ चुप करके देख रहा है। निगम प्रति लोगों का विश्वास खत्म हो गया है और निगम के कब्जाधारियों को खत्म करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। राजनीतिक दबाव आगे निगम के अधिकारी पूरी तरह चुप हैं। 

PunjabKesari

नगर निगम पटियाला चाहे कितने ही दावे कर रहा है कि वह शहर में अवैध निर्माण नहीं होने देगा परंतु इस समय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बन रही नाजायज बिल्डिंगों ने निगम के दावों को खोखला साबित कर दिया है। यहां शोरूम धड़ल्ले से जारी है। यही नहीं शहर के 22 नंबर फाटक और ओवरब्रिज के शुरू होते ही एक पुरानी कोठी को 4 भागों में गलत नक्शा पास करवाकर बिना पार्किंग से हो रहे विशाल बिल्डिंग के निर्माण ने निगम अधिकारियों को शक के घेरे में ला कर खड़ा कर दिया।  नाजायज कब्जों का मामला कोई नया नहीं है। यहां सब कुछ मिलभगत से चलता है। इस समय लोकल बॉडी मंत्री भी पटियाला से हैं फिर भी कोई रोक-टोक नहीं है। तफज्जलपुरा, त्रिपड़ी समेत शहर के कई वार्डों में इस समय 147 से अधिक अवैध निर्माण हो रहे हैं। इस कारण निगम को फीस का भी लाखों रुपए का चूना लगता है। 
PunjabKesari
एंंटी इन्क्रोचमैंट कमेटी ही नहीं बनी
नगर निगम पटियाला में अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष एंटी इन्क्रोचमैंट सब-कमेटी का गठन होता है परंतु हैरानी की बात है कि नगर निगम में कांग्रेस राज आने के बाद इस एंटी इन्क्रोचमैंट सब-कमेटी का गठन भी नहीं हुआ और निगम के खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगा कर कुछ राजनीतिक लोग मालामाल हो रहे हैं जिन को रोकने का किसी में दम नहीं है। 


निगम के 2 अधिकारी हैं बेहद पावरफुल
निगम में इस समय अधिकारी तो बहुत हैं परंतु एक एस.डी.ओ. और एक ए.टी.पी. बेहद पावरफुल हो चुके हैं। ये दोनों अधिकारी अकाली सरकार के समय से ही निगम की पावरफुल कुर्सियों पर काबिज हैं और शहर की बड़ी बिल्डिंगों में इन का बड़ा हाथ होता है। पिछले 10 वर्षों से ये दोनों अधिकारी निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर मक्खन-मलाई खा रहे हैं और इस समय इन्होंने कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं के साथ भी पूरी सैटिंग कर ली है। 


कांग्रेस के जनरल सचिव ने ही लिखी सी.एम. को चिट्ठी 
कांग्रेस पटियाला शहरी के जनरल सचिव और टकसाली कांग्रेसी परमजीत सिंह चौधरी ने इन दर्जनों अवैध निर्माण संबंधी पंजाब के मुख्यमंत्री, लोकल बॉडी मंत्री समेत दर्जन भर अन्य अधिकारियों को चिट्टी लिख कर एक-एक बिल्डिंग संबंधी विस्तारपूर्वक अवगत करवाया है। श्री चौधरी ने बाकायदा तौर पर निगम के 3 अफसरों के नाम भी पूरी तरह साफ तौर पर इस में बताए हैं और इनके खिलाफ व इनकी जायदाद खिलाफ भी जांच की मांग की है। 


अवैध निर्माण के खिलाफ चलेगा निगम का डंडा : कमिश्नर खैहरा 
नगर निगम के कमिश्नर पिछले लंबे समय से विदेशी दौरे पर थे जिस कारण शहर में चारों तरफ अवैध निर्माण कारण अफरा-तफरी वाला माहौल बन गया था।कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा का कहना है कि कल ही वह वापस आए हैं और सोमवार को ’वाइन कर लेंगे। इसके बाद फिर निगम का डंडा बेखौफ होकर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना नक्शे से बने अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा चाहे वह कितनी भी पहुंच वाले क्यों न हों और इस में कोई भी अधिकारी हो उसके खिलाफ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News