पी.ओ. स्टाफ ने 4 भगौड़ों को किया गिरफ्तार, 2 को ट्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 04:14 PM (IST)

पटियाला : पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस पार्टी ने इंचार्ज ए.एस.आई. दलजीत सिंह खन्ना के नेतृत्व में 4 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है और 2 को ट्रेस किया है। पहले केस में जंग सिंह निवासी न्यामतपुरा तहसील राजपुरा जिला पटियाला हाल आबाद गांव जनेतपुर नजदीक रेलवे लाइन डेराबसी जिला मोहाली के विरुद्ध थाना शम्भू में 6 मई 2014 को मामला दर्ज किया गया था। उसको माननीय कोर्ट ने 1 जनवरी 2016 को पी.ओ. करार दिया था।

दूसरे मामले में प्रदीप सिंह के विरुद्ध थाना सदर पटियाला में 2021 में मामला दर्ज किया गया था। उसको माननीय कोर्ट ने 31 जुलाई 2023 को पी.ओ. करार दिया था। तीसरे केस में गुरविन्दर सिंह निवासी गांव खेड़ी माना के विरुद्ध थाना अनाज मंडी पटियाला में 2022 को मामला दर्ज किया गया था। उसको माननीय कोर्ट ने 20 जुलाई 2023 को पी.ओ. करार दिया था।

चौथे केस में इन्द्रजीत सिंह निवासी गांव भड़ो चन्नो तहसील मुनक जिला संगरूर के विरुद्ध थाना अनाज मंडी पटियाला में 2021 में मामला दर्ज किया गया था। उसको माननीय कोर्ट ने 19 जुलाई 2023 को पी.ओ. करार दिया था। इसी तरह 5वें केस में अर्जुन कुमार निवासी मकान नं. 9 मथुरा कालोनी नजदीक हैपी मुगर वाला पटियाला के विरुद्ध 20 सितम्बर 2019 को थाना लाहौरी गेट पटियाला में केस दर्ज किया गया था। उसको माननीय कोर्ट ने 22 अगस्त 2022 को पी.ओ. करार दिया था।

थाना घरोंडा जिला अमृतसर देहाती अधीन सैंट्रल जेल गोइन्दवाल साहिब अमृतसर में बंद है। 6वें केस में गुरविन्दर सिंह उर्फ घुला उर्फ भोला निवासी तेज कालोनी नजदीक ज्ञान अंजन स्कूल समाना के विरुद्ध 27 मई 2018 को थाना सिटी समाना में मामला दर्ज किया गया था। उसको माननीय कोर्ट ने 4 मार्च 2024 को भगौड़ा करार दिया था। वह धारा 365, 302 आई. पी. सी. तहत थाना शंभू में दर्ज मुकदमों में सैंट्रल जेल पटियाला में बंद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News