पी.ओ. स्टाफ ने 2 भगौड़ों को किया गिरफ्तार और 2 ट्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 01:38 PM (IST)

पटियाला : पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. दलजीत सिंह खन्ना के नेतृत्व में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है जब को ट्रेस कर लिया गया है। पहले केस में प्रितपाल सिंह पुत्र देश राज निवासी छड़बड़ थाना बनूंड़ को गिरफ्तार किया गया है। जिस के खिलाफ थाना सनौर में केस दर्ज था, जिस में माननीय अदालत ने प्रितपाल सिंह को 1 दिसंबर 2022 को पी.ओ. करार दिया था।

दूसरे केस में हरमेश सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी गांव कपूरी, तह और जिला पटियाला को गिरफ्तार किया गया है, जिस के खिलाफ थाना सदर पटियाला में 138 एन. आई एक्ट का केस दर्ज है और इस मामले में माननीय अदालत ने हरमेश सिंह 28 फरवरी 2023 को पी.ओ. करार दिया था।

तीसरे केस में तरुन कुमार उर्फ सीपा पुत्र ओम प्रकाश निवासी अमृतसर साहिब को ट्रेस कर लिया है। तुरन कुमार को माननीय अदालत ने थाना कोतवाली में दर्ज आर्म्ज एक्ट केस में 17 सितम्बर 2022 को पी.ओ. करार दिया था। तरुन कुमार इस समय आर्म्ज एक्ट केस में अमृंतसर की केंद्रीय जेल पटियाला में बंद है।

चौथे केस में अमर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव रुड़का थाना दाखा जिला लुधियाना को ट्रेस कर लिया गया है। अमर सिंह को माननीय अदालत ने थाना भादसों में दर्ज केस में 13 अगस्त 2007 को पी. ओ. करार दिया था और अमर सिंह की साल 2008 में कैनेडा में मौत हो चुकी है। उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने और ट्रेस करने में ए.एस.आई जसपाल सिंह, ए.एस.आई. सुरजीत सिंह, ए.एस.आई. अमरजीत सिंह, ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह, ए.एस.आई. हरजिन्द्र सिंह और ए. एस. आई सुरेश कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News