2 बहनों से Rape, पहले बड़ी बहन को Cold Drink पिला की हैवानियत के हदें पार, फिर...

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 07:26 PM (IST)

पटियाला : जिले में 2 बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक गांव की 2 जवान बहनों को 2 लड़कों द्वारा अपहरण कर किसी के घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़कियों की मां ने जुलकां पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के 2 लड़के गुरदीप गिर पुत्र मेजर गिर और हरीश गिर पुत्र टहल गिर पिछले 2023 से उनकी दोनों लड़कियों को परेशान कर रहे थे। 

इसी बीच फरवरी 2024 में आरोपियों ने मुदैला से एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसे अपनी कार में कहीं ले गए और कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं। जिसके कारण आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे अपनी छोटी बहन की हरीश गिर से बात करने के लिए कहा। नतीजा यह हुआ कि बड़ी लड़की ने अपनी छोटी बहन की बात आरोपी हरीश के साथ करवा दी। अप्रैल 2024 को आरोपी दोनों लड़कियों को ब्लैकमेल करके गाड़ी में बिठा कर किसी के घर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। थाना जुलकां की पुलिस ने गुरदीप गिर पुत्र मेजर गिर और हरीश गिर पुत्र टहल गिर के खिलाफ धारा 376, 506, 34 आईपीसी पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News