धोखाधड़ी के आरोप में 3 उद्योगपति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 05:13 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़(मग्गो): पटियाला पुलिस के सहायक थानेदार अशोक कुमार द्वारा आज रात्रि शास्त्री नगर निवासी एक औद्योगिक घराने के निवास पर छापामारी करके 3 उद्योगपतियों को गिरफ्तार कर लिया। 
इन उद्योगपतियों पर पटियाला पुलिस द्वारा धोखाधड़ी की धारा 420 अधीन मुकद्दमा दर्ज किया गया था।
 

इस संबंधी मुख्य थाना मुंशी बलविन्द्र सिंह गिल के साथ फोन पर बात की गई तो उन्होंने पटियाला पुलिस द्वारा लोहा नगरी मंडी गोङ्क्षबदगढ़ में उद्योगपतियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पार्टी करीब 8 बजे सुबह वापस रवाना हुई।किन उद्योगपतियों की गिरफ्तारी की गई है, इस संबंधी उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल इतनी ही सूचना होती है कि किसी पुलिस पार्टी ने छापामारी की। इस दौरान किसे गिरफ्तार किया, इसकी कोई सूचना देना अनिवार्य नहीं होता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News