दुल्हन को लेने हाथी पर सवार होकर आए दूल्हे राजा

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 11:31 AM (IST)

बस्सी पठाना  (राजकमल): बस्सी पठाना में एक एन.आर.आई. दूल्हे राजा अपनी शादी पर हाथी पर सवार होकर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार पटियाला निवासी गुरभजन सिंह जोकि इंगलैंड का निवासी है, का विवाह धोबियां मोहल्ला बस्सी पठाना की बलजीत कौर पुत्री गुरनाम सिंह के साथ होना तय हुआ था। बैंड-बाजों के पीछे हाथी पर सवार दूल्हे राजा को देखने के लिए मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और वह हाथ हिला कर दूल्हे का स्वागत करने लगे। शहर में इस विवाह की खूब चर्चा रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Related News