CIA स्टाफ की बड़ी सफलता, सरपंच तारा दत्त कत्ल केस में वांटेड 3 लोग हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 12:16 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिन्दर सिंह के नेतृत्व में इसी साल जनवरी में कांग्रेसी सरपंच तारा दत्त के हुए कत्ल केस में वांटेड 3 व्यक्तियों को घातक हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। उनसे एक 9 एम.एम. विदेशी पिस्तौल और एक 12 बोर विदेशी राइफल, 2 पिस्तौल 32 बोर और कुल 23 कारतूस बरामद किए गए हैं।

आई.जी. मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जसप्रीत सिंह मग्गू निवासी गुरबख्श कालोनी पटियाला, महुम्मद शाहजहां उर्फ साजन निवासी शक्ती नगर और सुनील कुमार राणा निवासी भारत नगर पटियाला शामिल हैं। उनको अम्बाला नजदीक शाहबाद (हरियाणा) मेन जी.टी. रोड से इनोवा कार में से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों व्यक्ति सरपंच तारा दत्त कत्ल केस और समशेर सिंह शेर कत्ल केस और बिहार में इरादा कत्ल केस में वांटेड थे।

आई.जी. छीना ने बताया कि एस.एस.पी. दीपक पारिक, एस.पी.डी. हरबीर सिंह अटवाल, डी.एस.पी. सिटी-2 जसविंदर सिंह टिवाणा, डी.एस.पी. डी. सुखअमृत सिंह रंधावा पटियाला की निगरानी में चलाए ऑप्रेशन के अंतर्गत उक्त तीनों को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. पटियाला सहित पुलिस पार्टी के पास उक्त आरोपियों बारे स्पैशल इन्फर्मेशन थी। इस मौके एस.एस.पी. दीपक पारिक, एस.पी.डी. हरबीर सिंह अटवाल, डी.एस.पी.डी. सुखअमृत सिंह रंधावा और इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News