Punjab: कांग्रेस को मिला बड़ा समर्थन, कई परिवारों ने थामा कांग्रेस का ''हाथ''

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 06:05 PM (IST)

पटियाला (राजेश पंजोला): पटियाला देहाती (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र के गांव लोट में पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए नए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में चमकौर सिंह, चरणजीत सिंह, भगत सिंह, जसविंदर सिंह, लाल सिंह, हरजिंदर सिंह और हाकम सिंह के नाम प्रमुख हैं। मोहित मोहिंद्रा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के अधिकारों, विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करती आई है।

मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि गांव लोट के लोगों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए ज़मीनी स्तर पर मेहनत कर रहा है और आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए लोगों से लगातार संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने नए साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वाला हर व्यक्ति परिवार का हिस्सा है और सभी को साथ लेकर जनहित में कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हरबीर सिंह, मलकीत सिंह, बेअंत सिंह (पंच), संजीव कुमार, बेअंत सिंह (शैलर वाले), मनजीत सिंह, हरबंस सिंह (फौजी), कृष्ण सिंह (पंच), गुरध्यान सिंह, अमृत सिंह (पंच), जगजीत सिंह, सुखप्रीत सिंह और सुखवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आम जनता का सहयोग ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गांव लोट से मिला यह समर्थन आने वाले समय में पटियाला देहाती क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News