होली पर कुछ इस अंदाज में नजर आए सुखबीर बादल, तस्वीरें वायरल
punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2016 - 01:46 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को अपने घर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने निजी स्टाफ और दोस्तों के साथ काफी मस्ती की और उन्हें रंग लगाया।
होली के रंगों से भरे हुए सुखबीर बादल की स्टाफ के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिनकी काफी प्रशंसा भी हो रही है। सुखबीर बादल, जो आम तौर पर काफी घमंडी माने जाते हैं, की इन तस्वीरों ने उन्हें काफी खुशमिजाज व्यक्ति के तौर पर पेश किया है, जो अपने स्टॉफ के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं।
हालांकि सुखबीर बादल के कुछ आलोचकों ने उनकी इन तस्वीरोें को नाटक करार दिया है। खैर ! जो भी है, जोली मूड में स्टाफ के साथ होली खेलते सुखबीर बादल की इन तस्वीरों को लोगों की तरफ से काफी पसंद और शेयर भी किया जा रहा है।