Punjab : शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील वीडियो
punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 05:02 PM (IST)

लुधियाना (राज): महिला की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में थाना सराभा नगर की पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान न्यू जनता नगर के रहने वाले सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सुखदीप सिंह शादी से पहले उसकी पत्नी का दोस्त था। मगर आरोपी ने शादी के बाद उसकी पत्नी की कुछ वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पता चलने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को नामजद कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।