झाड़ियों में 11 वर्षीय की बेटी को बेहोश पड़ा देख कांप उठी मां, सच्चाई जान उड़ गए होश

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2020 - 10:10 AM (IST)

श्री कीरतपुर साहिब(बाली): श्री कीरतपुर साहिब में प्रवासी मजदूरों के एक परिवार की 11 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की माता ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह लगभग 8 बजे उसकी लड़की ने भूख लगने की बात कही और उसने उसे इसके लिए गुरुद्वारा साहिब चले जाने को कहा।

लगभग आधा घंटा बाद एक महिला ने उन्हें बताया कि उनकी लड़की झाड़ियों में पड़ी हुई है और उसकी ठोड़ी से रक्त निकल रहा है। जब वह उक्त महिला के साथ मौके पर पहुंची तो वहां आरोपी लड़का उनकी लड़की से गलत कार्य कर रहा था और उन्हें देखकर वह मौके से भाग गया। इसके उपरांत उक्त महिला अपने पति व एक अन्य महिला सहित अपनी पीड़ित लड़की को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्री कीरतपुर साहिब लेकर पहुंच गई। एस.एच.ओ. हरकीरत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Related News