नहर में पानी भरने गया 12 वर्षीय बच्चा नहर में बहा, तलाश जारी

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 01:16 AM (IST)

नंगल, : नंगल हाईडल नहर में बुधवार सायं पानी भरने गया एक 12 वर्षीय बच्चा बह गया। चीफ रेस्टोरेंट के पास सब्जी मंडी के पास झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले परिवार का एक 12 वर्षीय बच्चा जो पानी भरने के लिए नहर उतरा और पैर फिसलने से नहर में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया।

इस संबंधी जानकारी देते नंगल थाने के ए.एस.आई. बलराम ने बताया कि नहर में बहे बच्‍चे की पहचान नवीन कुमार पुत्र विक्की के रूप में हुई है और यह भी पता चला है कि वह अपने नानके घर आया था। उन्‍होंने बहे बच्‍चे जी तलाश शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News