आगामी चुनावों के चलते कांग्रेस पार्टी भी उतरी मैदान में, जारी की उम्मीदवारों की List

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 05:56 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सिंह ने नगर कौंसिल नवांशहर तथा नगर कौंसिल राहो में 26 मई को आयोजित होने जा रहे चुनावों में कांग्रेस उमीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार नवांशहर के वार्ड नंबर 1 से लाल चंद, 2 से गुरप्रीत सिंह, 3 से राज कुमार, 4 से गुरदेव कौर, 5 से बलविन्दर कुमार भूंबला, 6 से सुमीत रंधावा परिहार, 7 से कुलवंत कौर, 8 से रितू बडवाल, 9 से प्रवीन कुमार भाटिया, 10 से निशू चोपड़ा, 11 से वरिन्दर चोपड़ा, 12 से पूजा शारदा, 14 से कशमरीर कौर, 15 से रमन कुमार, 16 से पूजा देवी, 17 से ममता देवी, 18 से कमलेश रानी तथा वार्ड नंबर 19 से जसवीर कौर चुनाव मैदान में है।

जबकि वार्ड नंबर 13 से कांग्रेसी उमीदवार का नामांकन पेपर रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा खामियों के चलते रद्द कर दिया था। पूर्व विधायक अंगद सिंह ने कहा कि 2022 में नवांशहर में कांग्रेस की कमेटी को लोगों का फतवा मिला था। 8 महीने तक नगर कौंसिल का कामकाज नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान के नेतृत्व में ठीक ढंग से चला जिसके उपरान्त पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर कांग्रेस नेतृ्त्व वाली नगर कौंसिल को मौजूदा सरकार ने कामकाज नहीं करने दिया तथा 2023 में कौंसिल प्रधान को अनियमितताओं के चलते बर्खास्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में कांग्रेस के अधिक पार्षद होने के बावजूद अकाली बसपा के सहयोग से ‘आप’ ने अपना प्रधान बना कर लोगों के कांग्रेस को मिले फतवे को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज शहर में सीवरेज की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है जिसके कारण लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। शहर में जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुए है। उन्होंने कहा कि सीवरेज ठेकेदार को बिना टैडर लगाए धारा 35 के तहत एक्सटैंशन देकर लोगों की खून पसीने की कमाई का 2 करोड़ रुपए खर्च कर देने के बाद भी लोगों को सीवरेज समस्या से निजात नही मिला है। मूसापुर रोड़ स्थित कूडे का डंप शिफट कर पाने में मौजूदा सरकार असफल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News