नतीजों का इंतजार कर रहे PSEB के Students कर लें तैयारी, जानें कब आएगा Result

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 06:21 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): नतीजों का इंतजार कर रहे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम कल घोषित किया जाएगा। जानकारी मिली है कि कल यानि 30 अप्रैल को शाम 4 बजे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं और 8वीं का नतीजा घोषित किया जाएगा। इस संबंध में पी.एस.ई.बी. के उप सचिव मनमीत सिंह भट्ठल ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल मेरिट सूची जारी होगी। वहीं 1 मई को बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेगा।
 
ऐसे में  विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र पूरी मार्कशीट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News