13 किलो हैरोइन बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 10:07 AM (IST)

तरनतारन(रमन): पंजाब पुलिस ने तरनतारन के खेमकरण सैक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सरहद से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 13 किलो हैरोइन बरामद की है। इन तस्करों का एक साथी फरार बताया जा रहा है। 

डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता ने बताया कि जोरा सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी मेहंदीपुर अपने साथी रणजीत सिंह उर्फ राणा निवासी हवेलियां और पवनदीप सिंह पुत्र सुरिंद्र सिंह निवासी सिधवां के साथ मिलकर राज्य भर में दूसरे तस्करों को हैरोइन की खेप पहुंचाने की योजना बना रहा था। इस सूचना बारे जब एस.एस.पी. ध्रुमण एच. निंबले को पता चला तो उन्होंने एक विशेष टीम गठित की जिसने बी.एस.एफ. के साथ मिलकर सरहदी क्षेत्र के पास वाले इलाकों में सर्च अभियान चलाया तो उन्होंने मौके पर 2 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 13 किलो हैरोइन बरामद की। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खेमकरण में केस दर्ज कर लिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News