हैवान पिता की करतूत: 13 साल की बेटी से करता था दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 01:24 PM (IST)

अमृतसर (अरुण): 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले सौतेले पिता हरमीत सिंह चावला निवासी उत्तम नगर को 1 महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरमीत सिंह जालंधर में अपने किसी रिश्तेदार के घर पनाह लिए बैठा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते उसे पकड़ लिया।

हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले को दबाने की कोशिश किए जाने के भी काफी चर्चे रहे है और 6 महीनों बाद यह मामला दर्ज किया गया। लड़की की मां इस आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी और मौका मिलते ही वह नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था और लड़की को जान से मारने की धमकी देता था।

बता दें कि इस से पहले कुराली में भी एक नाबालिक लड़की ने चाची पर शारीरिक शोषण करवाने और अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने समेत ओर कई आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की माँ के बयानों पर चाची और एक अज्ञात व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज किया है। 

Tania pathak