मोटर पर नहा रही 4 वर्षीय बच्ची के साथ 13 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 10:47 PM (IST)

लुधियाना(अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने बीती रात एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

थाना मेहरबान प्रभारी दविन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को गांव नुरवाला की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 सितम्बर को वह अपने घर के पास बनी मोटर पर 4 साल की बेटी के साथ नहाने गई थी, जिसके बाद उनके पड़ोस में रहने वाला एक 13 वर्षीय किशोर भी उस मोटर पर नहाने आ गया। इसके बाद वह महिला मोटर के होद से बाहर आ गई और उसकी लड़की मोटर पर नहाने लग गई और साथ में नहा रहे 13 वर्षीय युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी लड़की घर आ गई और उसने अपनी व्यथा बयां की तब इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और आज बच्ची का मैडीकल करवाया गया है। इसके बाद पुलिस ने उक्त 13 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार करके उसे फरीदकोट के ऑब्जर्वेशन होम में भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News