माता-पिता के इकलौते बेटे के साथ दर्दनाक हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 04:46 PM (IST)

दसूहा : दसूहा में ट्रैक्टर के नीचे आने से 16 वर्षीय लड़के की मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान गुरजोत सिंह पुत्र यादविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। होशियारपुर के दसूहा अंतर्गत आते गांव बहीबोवाल छन्नियां के खेतों में ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गुरजोत सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

PunjabKesari

गुरजोत खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था कि ट्रैक्टर पलट गया और नीचे कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News