Punjab में दिल दहला देने वाली घटना, 16 वर्षीय युवक को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 08:09 PM (IST)

मोहाली (डेराबस्सी) : मोहाली के डेराबस्सी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय निखिल नामक युवक को कुछ हमलावरों ने जबरन उसके घर से उठाया और बाद में उस पर डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, निखिल की हालत गंभीर है और उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ में रेफर किया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद परिवार व इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।

पुलिस ने शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को मामले की वजह माना है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News