पाकिस्तान में मंदबुद्धि नाबालिग सिख लड़की से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 08:25 AM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): पाकिस्तान के कस्बा ननकाना साहिब में एक मंदबुद्धि नाबालिग सिख लड़की से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सीमापारीय सूत्रों के अनुसार शनिवार 17 नवम्बर को पाकिस्तान के ननकाना साहिब कस्बे से एक सिख परिवार की 15 वर्षीय लड़की अचानक लापता हो गई।

परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने संबंधी सोमवार 19 नवम्बर को पुलिस के पास रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को इतनी जानकारी जरूर दी थी कि जिस दिन उसकी बेटी लापता हुई थी उस दिन उसने अपने घर के पास एक एम्बुलैंस 1122 खड़ी देखी थी तथा उसे शक है कि उसकी बेटी के लापता होने में इस एम्बुलैंस की संलिप्तता जरूर है। इस पर पुलिस ने उक्त एम्बुलैंस की तलाश शुरु कर दी।

इस दौरान आरोपी शूगर मिल ननकाना साहिब के पास लड़की को फैंक कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में लड़की से पूछताछ के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की पहचान अशान अली तथा समीन हैदर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केस में प्रयोग की गई एम्बुलैंस भी बरामद कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News