रजबाहे में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, मौके पर हुई मौत
punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 09:32 AM (IST)

बरनाला(ब्यूरो): गांव कालेके में रजबाहे में नहाने गए 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक अकाशदीप सिंह (12) पुत्र बलदेव सिंह और लवजोत सिंह (13) पुत्र पाली सिंह निवासी कालेके अपने साथियों के साथ जोगा रजबाहे में नहाने गए थे।
जानकारी के अनुसार पानी का स्तर ऊंचा होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। साथ गए बच्चों ने लोगों को बताया जिन्होंने दोनों की लाशों को बाहर निकाला। गांव कालेके के सरपंच सुखदेव राम ने बताया कि गांव में से गुजरते रजबाहे में गत दिवस ही नहरी विभाग ने पानी छोड़ा था। दोनों बच्चे कल भी नहाने गए थे। उस समय रजबाहे में पानी का स्तर कम था। लेकिन आज पानी का स्तर बढ़ने से वे डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन बरनाला से मृतक बच्चों के परिवारों की माली मदद की गुहार लगाई है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here