विपक्ष के 2 और विधायकों ने की CM मान से मुलाकात, ''आप'' में शामिल होने की चर्चाएं तेज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 03:44 PM (IST)

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से विपक्षी पार्टी के 2 विधायकों ने मुलाकात की। इससे उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के विधायक सुखविंदर सिंह सुखी और आजाद विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम मान से मुलाकात की। इसी के चलते लोकसभा चुनाव से पहले उनके आप में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, दोनों नेताओं ने पार्टी में शामिल होने की खबरों से इनकार किया है और कहा है कि वे सिर्फ अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास गए थे।

यह भी पढ़ें: . Sidhu Moosewala: छोटे Sidhu का परिवार ने रखा खूबसूरत नाम, बधाई देने वालों का लगा तांता

बंगा से शिरोमणि अकाली दल विधायक सुखी और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। यहां बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. व राज कुमार चब्बेवाल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरप्रीत सिंह जी.पी. को फतेहगढ़ साहिब से अपना उम्मीदवार ऐलान किया है।  इसके अलावा होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल को टिकट देने की भी चर्चा है इसलिए सुखविंदर सिंह सुक्खी और राणा इंद्र प्रताप सिंह की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:  Loksabha Election: पंजाब के बिजली उभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर

सवा घंटे तक चली बैठक, नहीं हुई कोई राजनीतिक चर्चा  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक सुखी ने माना कि उनके और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बीच मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई और वह केवल अपने हलके की मांगों को लेकर वहां गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खटकड़ कलां में अपने संबोधन के दौरान क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। इस बैठक में उनके बारे में चर्चा हुई। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा योजना पर भी चर्चा हुई। हालांकि उन्होंने पार्टी बदलने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि  मैंने उन्हें साफ कह दिया है कि मेरी पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल लगातार मेरा समर्थन कर रहे हैं, तो मैं पार्टी बदलने बारे सोचने की जरूरत नहीं।  

विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा : राणा इंद्र प्रताप सिंह

यह भी पढ़ें: 5.Mata Vaishno Devi जानें वाले श्रद्धालुओं लिए अहम खबर, अब नहीं आएगी मुश्किल...
कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह के बेटे, जिन्होंने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर सुल्तानपुर लोधी से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने हलके की समस्याएं लेकर उनके पास गये थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई और विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। इसमें आवारा कुत्तों से 3 लोगों की मौत का मामला और स्मार्ट सिटी फंड प्रमुख हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News