CM मान और संजय सिंह आज तिहाड़ जेल में  केजरीवाल से नहीं कर पाएंगे मुलाकात, जानें क्यों

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 01:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से फिलहाल मुलाकात नहीं कर पाएंगे। जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात की इजाजत न देते हुए बड़ा झटका दिया है। नियमों का हवाला देते हुए जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। 

आपको बता दें कि कल पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और संजय सिंह की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात तय हो गई थी। सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के लिए औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई थी और दोपहर 1 बजे मुलाकात का समय तय था पर रात को अचानक इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद अब तिहाड़ जेल द्वारा मुलाकात के लिए नई डेट दी जाएगी।      

इसे लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अपने नियम हैं और जेल प्रशासन जेल मैनुअल के अनुसार चलता है। बुधवार को जेल प्रशासन को केजरीवाल से मिलने के लिए पत्र लिखा गया था। तिहाड़ जेल के डी.जी. आज इस पत्र का जवाब देंगे। डी.जी. के पत्र में सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी और मीटिंग की कुछ तारीखों भी बताई जाएंगी। इसके बाद अगर संजय और भगवंत मान चाहें तो उसी दिन अरविंद केजरीवाल को मिल सकते हैं।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News