Punjab : जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे सी.एम. मान, मुलाकात के लिए मांगा समय

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 07:18 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब सी.एम. भगवंत मान बहुत जल्द तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल से मिलने जाएंगे। बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक चिट्ठी लिखकर तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है। सी.एम. ने जेल प्रशासन को एक पत्र लिखा है और अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है। अतः मंजूरी मिलने के बाद बहुत जल्द सी.एम. मान जेल में बंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं।  

बता दें कि हाल ही में दिल्ली सीएम केजरीवाल को शराब घोटाले में ई.डी. ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल में हिरासत रखने के निर्देश दिए थे। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का शूगर लेवल कम होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, और वजन भी काफी घट गया था। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि जबसे अरविंद केजरीवाल यहां लाए गए थे, तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो है। अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News