कानून-व्यवस्था पर केवल ढिल्लों का हमला, केजरीवाल और CM मान से पूछा- कानून का राज है या गैंगस्टरों का?

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 11:00 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में फायरिंग की घटनाओं को लेकर सियासत गरमा गई है। पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि राज्य में कानून का राज है या गैंगस्टरों का?

केवल ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा करते हुए मोगा, बटाला और अमृतसर में गोलीबारी की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि मोगा में घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवाओं की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। वहीं, बटाला में फिरौती नहीं देने पर दिनदहाड़े दुकान पर गोलियां चलने और अमृतसर में जिम पर फायरिंग की घटनाओं का भी उल्लेख किया।

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में 'रंगला पंजाब' का सपना दिखाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को बताना चाहिए कि व्यापारी, युवा और आम परिवार अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को केवल बयानबाजी और विज्ञापनों की नहीं, बल्कि जवाबदेही की जरूरत है।

केवल ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बदलाव के नाम पर पंजाब को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पद छोड़ने की मांग करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जवाब देने को कहा।
 
ढिल्लों ने कहा कि 'रंगला पंजाब' का सपना दिखाने वाली "आप-दा" सरकार बताए—व्यापारी, नौजवान और आम परिवार अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएं? ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को झूठे बयान और विज्ञापनबाजी नहीं, जवाबदेही चाहिए। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी हाशिए पर लिया तथा कहा कि मान साहब, बदलाव के नाम पर आपने पंजाब को बरबाद करके रख दिया, रब का वास्ता - पंजाबियों को बख्श दीजिए, कुर्सी छोड़िए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News