झोटा ह/त्याकांड पर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 01:56 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्या का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में अब केंद्र सरकार की भी एंट्री हो गई। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान समने आया है। उन्होंने ट्वीट (X) पर पोस्ट शेयर कर पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
Punjab’s drug crisis has reached an alarming level. The killing of 40-year-old Bikramjit Singh in Gurdaspur, just two days after anti-drug activist Parvinder Singh Jhota was killed in Mansa, raises serious questions about the collapse of law and order under the AAP government. What has Punjab come to when leading voices in society fighting against drugs must fear for their lives? Punjab needs decisive action against the drug mafia and safety for its citizens. The people of Punjab deserve accountability and a government that can keep them safe.
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 16, 2026
नितिन नबीन ने लिखा, ''पंजाब में नशीले पदार्थों का संकट चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के महज 2 दिन बाद गुरदासपुर में 40 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह की हत्या ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को ही अगर अपनी जान का खतरा महसूस होने लगे, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।
नितिन नबीन ने आगे कहा कि पंजाब में नशा माफिया के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है। राज्य के नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए और सरकार को इन मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे और नशे के कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

