परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 12:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले में केंद्र सरकार का बयान सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि गृह मंत्रालय (MHA) पंजाब सरकार से मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या और दिड़बा में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में जवाब मांगेगा। साथ ही, उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। 

PunjabKesari

दिबड़ा और मानसा मामलों को लेकर उठाए सवाल

गृह मंत्री अमित शाह ने  'X' (ट्विटर) पर एक पंजाब में पोस्ट शेयर कर पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, ''पंजाब आज ड्रग्स, गैंगस्टर और संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर के सामने बड़ा सवार रखते हुए कहा कि, आखिर पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? वहीं दिबड़ा में दबाव में एक पिता द्वारा जहश खाकर आत्महत्या करना और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर दिनदहाड़े परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय इन दोनों मामलों में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगी। पंजाब में ड्रग्स का धंधा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और संगठित अपराध का खतरा बढ़ रहा है और ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। 

पंजाब को ड्रग फ्री, गैंगस्टर-फ्री करेगी BJP

इसी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा कि, ''मैं आज पंजाब के लोगों के सामने अपना वादा दोहराता हूं कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद, हम पंजाब को ड्रग-फ्री, गैंगस्टर-फ्री और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। हमारा लक्ष्य साफ है -ड्रग ट्रैफिकिंग पर रोक, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ऐसा कानून का राज जिसमें कोई भी नागरिक डर में जीने को मजबूर न हो। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News