परविंदर झोटा की ह/त्या के बाद मानसा शहर बंद, स्कूलों में की गई छुट्टी, भारी फोर्स तैनात

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 02:41 PM (IST)

मानसा (मित्तल): मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मानसा शहर बंद कर दिया गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर में भारी फोर्स तैनात कर दी है। हत्या के बाद परविंदर झोटा के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच रहे हैं। इस बीच समाजसेवी भाना सिद्धू भी घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई। परविंदर के समर्थक मेडिकल स्टोर खोलने की मांग कर रहे थे पर  पुलिस ने उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

कैसे हुई वारदात  

मानसा में आज सुबह एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की आज उस समय हत्या कर दी गई जब वह मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचे जाने का विरोध करने पहुंचे थे। इस खौफनाक घटना को मेडिकल स्टोर के मालिक ने अंजाम दिया है। मेडिकल स्टोर के मालिक ने मंगलवार सुबह गोलियां चलाईं और ये गोलियां इतनी पास से चलाई गईं कि झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान परविंदर सिंह झोटा के फेसबुक पेज पर 5 मिनट 48 सेकंड का लाइव वीडियो बनाया गया था, जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। बताया जा रहा है कि वीडियो में झोटा और उसके साथी ड्रग्स से जुड़े मुद्दे पर मेडिकल स्टोर के मालिक से बहस करते दिख रहे हैं। इसी दौरान फायरिंग हुई। आपको बता दें कि परविंदर सिंह झोटा लंबे समय से मानसा में ड्रग्स का विरोध कर रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News