परविंदर झोटा ह/त्याकांड पर पंजाब में आंदोलन की तैयारी, मानसा में नहीं मनाया जाएगा दशहरा

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 12:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब भर में माहौल गर्माया हुआ है। परिवार द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि इंसाफ की मांग कर रही जस्टिस कमेटी द्वारा 19 अक्टूबर को पूरे पंजाब में आप विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। 

इसके साथ ही परविंदर सिंह झोटा की मौत के बाद मानसा में दशहरा न मनाने का फैसला भी लिया गया है। दशहरा कमेटी के अनुसार पुतले तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन शहर में शोक के माहौल को देखते हुए इस बार उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। कमेटी का कहना है कि झोटा की मौत से शहर के लोगों में दुख है। इसी को ध्यान में रखते हुए दशहरा नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है। 

जस्टिस कमेटी का कहना है कि इस मामले को कई दिन बीत गए हैं पर अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि अगर सरकार द्वारा जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल स्टोरों की जांच और नशे बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की जा रही है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News