सऊदी अरब जेल में बंद 2 पंजाबी युवकों को बड़ी राहत, फांसी की सजा पर लगी रोक! पढ़ें...

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 06:06 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सऊदी अरब रह रहे 2 पंजाबी युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सऊदी अरब जेल में बंद 2 पंजाबी युवकों की फांसी फिलहाल टाल दी गई है, जिससे दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है। सऊदी कोर्ट के इस फैसले से दोनों पंजाबियों के सुरक्षित भारत लौटने की उम्मीद है।

दोनों युवकों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी गांव बरसलपुर जिला श्री चमकौर साहिब और सुखचैन सिंह निवासी गांव मानकी समराला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों का सऊदी अरब में एक पाकिस्तानी नागरिक से झगड़ा हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी। इस मामले में दोनों वहां की जेल में बंद हैं और कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है, जिसके बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोर्ट के इस फैसले के बाद दोनों परिवार लगातार पंजाब और केंद्र सरकार से अपने बेटों की जान बचाने की गुहार लगा रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री चमकौर साहिब से BJP नेता मेजर अंजू बाला ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह मामला केंद्र और विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के सामने उठाया, जिसके बाद डिप्लोमैटिक कार्रवाई शुरू की गई। केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय की सफल डिप्लोमैटिक कोशिशों के बाद, कोर्ट ने फिलहाल फांसी पर रोक लगा दी है। पीड़ितों के परिवारों ने केंद्र सरकार और मेजर अंजू बाला का शुक्रिया अदा किया है और उम्मीद जताई है कि उनके बेटे जल्द ही सुरक्षित घर लौट आएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News