पंजाब में कल लगेगा लंबा POWER CUT! इन इलाकों में कई घंटे गुल रहेगी बिजली

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 08:41 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के कई इलाकों में कल यानी शुक्रवार को लंबा बिजली कट लगने जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके लिए संबंधित इलाकों में पहले से सूचना भी जारी कर दी गई है और समय निर्धारित किया गया है। कई इलाकों में सुबह से ही बिजली बंद रहेगी और शाम तक सप्लाई बहाल होने की संभावना है। कुछ जगहों पर 9 घंटे तक बिजली कट रहेगा।  

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली
जलालाबाद (बजाज): पावरकॉम की ओर से जरूरी मरम्मत के चलते 132 केवी सब-स्टेशन जलालाबाद से बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि सब-स्टेशन में 132 केवी आइसोलेटर लगाने और 132 केवी बस-बार पर काम करने के लिए 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 132 केवी सब-स्टेशन जलालाबाद से चलने वाले 11 केवी मन्नेवाला, बुरवाला, कालूवाला, घांगा, बैंक रोड, बारेवाला, खैरे के, मिड्डा, काहना, मेहर सिंह वाला, आलम के, बग्गा बाजार, सुखेरा और घूरी फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

श्री मुक्तसर साहिब में भी लगेगा लंबा बिजली कट
श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): सहायक इंजीनियर, सब-डिवीजन लुबाणियांवाली, हरिंदर सिंह ने बताया कि 66 केवी लुबाणियांवाली लाइन और 66 केवी सब-स्टेशन लुबाणियांवाली के टी-1 पावर ट्रांसफार्मर से चलने वाली बस-बार की जरूरी मरम्मत की जाएगी। इसके चलते 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 66 केवी सब-स्टेशन लुबाणियांवाली और 66 केवी सब-स्टेशन मुकंद सिंह वाला से चलने वाले सभी 11 केवी आउटगोइंग फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे कानियांवाली, मुकंद सिंह वाला, जगत सिंह वाला, लुबाणियांवाली, सक्कांवाली, वंगल, बुढ़ीमाल, जंडोकी, जस्सेआणा, मड़मल्लू, बूड़ा गुज्जर, लंडे रोडे, संगराणा, डोहक, रंधावा, सीरवाली और भंगेवाला गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

नूरपुरबेदी में भी बंद रहेगी बिजली
नूरपुरबेदी (अविनाश शर्मा): मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर, शुक्रवार को 11 केवी हियातपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग के अनुसार, हियातपुर, साऊपुर, सुखेमाजरा, कट्टा, सबोर, चबरेवाल, घाहीमाजरा, करतारपुर, बुंगड़ी, भोलेवाल, नूरपुर खुर्द, जतौली और टेडेवाल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान बिजली कट की अवधि में कुछ बदलाव हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News