अजय हत्याकांड पर राष्ट्रीय आयोग सख्त! पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और DGP को नोटिस

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 05:28 PM (IST)

अबोहर: अबोहर में सफाई कर्मचारी के परिवार से जुड़े गोलीकांड के मामले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को कानून के अनुसार न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (Action Taken Report-ATR) भी आयोग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों पर नजर रहेगी। हालांकि, आयोग को रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा और आगे की कार्रवाई के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को अबोहर के संत नगर में अजय कुमार नामक युवक को गोलियां मारी गई थीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में कई दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन अंततः 19 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News