पंजाब में सड़कों और पुलों के निर्माण हेतु 266 करोड़ रुपए मंजूर

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 06:11 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए राज्य सरकार और नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित सड़कों और पुलों के निर्माण के लिये 266 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर की हैं।   

राज्य के लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं में 213 करोड़ नाबार्ड तथा 53 करोड़ रुपए राज्य सरकार की हिस्सेदारी होगी। इस राशि के अंतर्गत 71 सड़कों और छह पुलों का निर्माण किया जाएगा जिनकी लम्बाई 500 किलोमीटर होगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 140 करोड़ रुपए की परियोजनाएं चिन्हित की गई हैं जो मंजूरी की प्रक्रिया में हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News