शादी से लौट रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौ/त, भयानक मंजर देखने वालों की कांप उठी रूह

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 11:29 AM (IST)

फरीदकोट (राजन): कोटकपूरा रोड पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक कोटकपूरा में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े खराब ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक नवजोत के चाचा रणजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा नवजोत अपने दोस्तों जस्स और रवि के साथ विवाह समारोह से लौट रहा था। उन्होंने बताया कि सड़क के बीचों-बीच खड़े खराब ट्रक पर न तो कोई इंडिकेटर जल रहा था और न ही उसके पीछे कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था। इसी कारण अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मौके पर एकत्र लोगों ने बताया कि यदि ट्रक के पीछे उचित सुरक्षा प्रबंध किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने बताया कि तीनों मृतक गरीब परिवारों से संबंध रखते थे और छोटा-मोटा काम करके अपने परिवारों का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News