हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 3 गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 05:03 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): विभिन्न मामलों में 2 ग्राम हेरोइन और 50 नशीली गोलियों सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में जानकारी देते हुए थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब के सहायक थानेदार शमिंदर सिंह ने बताया कि जब वह गश्त और चैकिंग के संबंध में श्री मुक्तसर साहिब से गांव थांदेवाला पहुंचे तो सड़क के किनारे से एक नौजवान आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया।

पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू करके तलाशी ली तो उसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी सदरवाला के रूप में हुई। इसी तरह दूसरे मामले में थाना बरीवाला पुलिस ने 50 नशीली गोलियों सहित गुरचरण सिंह उर्फ अजय और सुभदीप सिंह निवासी बरीवाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News