दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत, कार चालक ने मारी टक्कर
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 12:24 AM (IST)
गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): शहर की गुदड़ ढंडी रोड पर दोपहर के समय एक अज्ञात कार चालक ने मोटरसाईकिल सवारों को टक्कर मार दी और वह मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और मोटरसाईकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सड़क से खेतों में जा गिरा। इस घटना में छोटे बच्चे को गंभीर चोटें लगी और राहगिरों ने बच्चों को तुरंत गुरुहरसहाय के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया तो वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मारे गए बच्चे की आयु 3 वर्ष बताई जा रही है और दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार गांव रणजीतगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

