Punjab : रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत से इलाके में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 08:56 PM (IST)

अबोहर (सुनील, रहेजा): आज सुबह निकटवर्ती गांव सप्पांवाली निवासी एक युवक ने संदिग्ध हलातों में रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जी.आर.पी. पुलिस ने शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार समिति सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि आज सुबह सवा 6 बजे उन्हें समिति के प्रधान राजू चराया ने फोन पर बताया कि तेलुपुरा के निकट से गुजरती रेलवे लाईनों पर एक युवक का शव पड़ा है जिस पर वे अपने साथी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचें तो देखा कि शव काफी क्षतविक्षत था।

उन्होंने जी.आर.पी. पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुुंची और शव को बड़ी मुश्किल से उठाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक टूटा हुआ फोन की पैड वाला और एक पर्स मिला । जिससे उसकी पहचान राम जी लाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी सप्पांवाली के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस टीम ने उनके गांव में मृतक का पता लगाकर उनके परिजनों को सूचना दी। मृतक की आयु करीब 27 वर्ष है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News