पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 08:47 PM (IST)

फिरोजपुर (परमजीत, कुमार ) : थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर कुछ दिन पहले नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाले व्यक्ति के मामलें में मृतक के पिता के बयान पर दोषी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

थाना घल्लखुर्द के एएसआई हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बलवीर सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी वाड़ा भाईका ने बताया कि उसके बेटे गुरपाल सिंह ने अपनी पत्नी सिमरन कौर पुत्री छिंद्रपाल सिंह वासी बेदी कालोनी नगर मोगा और उसके प्रेमी सौरव पुत्र राज कुमार उर्फ राजू वासी नजदीक गर्ल्स स्कूल वासी मोगा से परेशान होकर बीते दिन नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच कर रहे हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में सिमरन कौर व सौरव पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News