फाजिल्का में बड़ी घटना: पत्नी की ह/त्या के बाद BSF जवान ने उठाया खौफनाक कदम
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 11:00 AM (IST)
फाजिल्का : पंजाब के फाजिल्का में तैनात UP के फिरोजाबाद के एक BSF जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब उसकी 12 साल की बेटी ने अपने माता-पिता की लाशें देखीं। उसने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मामले की जांच के दौरान हत्या और आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका।
मिली जानकारी के मुताबिक, मक्खनपुर थाना इलाके के सांती गांव के रहने वाले दिनेश कुमार बघेल (38) BSF की 38वीं बटालियन में कांस्टेबल थे। वह अपनी पत्नी पिंकी (36), बेटी अनुष्का (12) और बेटे जयादित्य (7) के साथ पंजाब के फाजिल्का में BSF कैंप में सरकारी घर में रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद दिनेश ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर आत्महत्या कर ली। बेटी ने दोनों की लाशें देखीं और शोर मचा दिया।
पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद BSF और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलते ही फिरोजाबाद में रहने वाले उनके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी लोग फाजिल्का चले गए। दिनेश 5 भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी पिंकी संटी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। दिनेश करीब 6 महीने पहले अपनी पत्नी और 2 बच्चों को अपने साथ फाजिल्का ले गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

