छत पर खेल रही मासूम बच्ची के साथ हुई अनहोनी, सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसे आएगी मौत
punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 01:11 PM (IST)

लुधियाना (राज): हरगोबिंद नगर स्थित एक घर में छत पर खेल रही 2 बच्चियों में से एक 3 साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची छत पर रस्सी से खेल रही थी। इस दौरान रस्सी गले में फंस गई और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां न्यू हरगोबिंद नगर स्थित एक घर में सफाई का काम करती थी। वह अक्सर अपनी दोनों बच्चियों को साथ ले जाती थी। आज भी वह बच्चियों को साथ ले गई थी। जब वह घर में काम कर रही थी। उस दौरान बच्चियां छत पर खेल रही थीं। जब काफी देर तक बच्चियां नीचे नहीं आई तो उसकी मां उन्हें लेने के लिए गई। इस दौरान उसने देखा कि उसकी 3 साल की बच्ची गिरी पड़ी थी। उसने तुरंत उसे उठाया और घर की मालकिन को बताया। इसके बाद बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, मगर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here