लुधियाना में लूट की सबसे बड़ी वारदात, गोल्ड देने वाली कंपनी के ऑफ‍िस से लूटा 30 किलो सोना

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2020 - 03:47 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में सोमवार को लूट की सबसे बड़ी वारदात सामने आई है। यहां गिल रोड पर थाना शिमलापुरी के पास एक गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के ऑफ‍िस को दिन-दिहाड़े चार लुटेरों द्वारा लूट लिया गया। लुटेरों द्वारा करीब 30 किलो सोना लूटे जाने की संभावना है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए बनती है। इसके अलावा वह साढ़े तीन लाख रुपए भी लूटकर ले गए। 

PunjabKesari

जानकारी अनुसार गिल रोड पर एक कंपनी लोगों को गोल्ड लाेन देने का काम करती है। सोमवार सुबह साढ़े बजे के आसपास चार हथियारबंद लुटेरे आॅफ‍िस में घुसे। लुटेरों की संख्या पांच बताई जा रही है और वे सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। वारदात के समय एक लुटेरा कार में ही बैठा रहा। लुटेरों ने ऑफ‍िस में घुसकर कर्मचारियों को हथियारों से डराकर बंधक बनाया और 30 किलो सोना लूट लिया। इसके बाद लुटेरे साढ़े तीन लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News