जालंधर निगम कमिश्नर सहित 4 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें नई तैनाती
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 09:32 PM (IST)
जालंधर : पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज जालंधर निगम कमिश्नर निकास कुमार सहित 4 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। अतः जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आई.ए.एस. वरुण रूजम, साक्षी साहनी, संदीप ऋषि व निकास कुमार के नाम शामिल है। निकास कुमार को अब एडिशनल सैक्रेटरी, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोआर्डीनेशन लगाया गया है, जबकि जालंधर नगर निगम की कमान फिर से संदीप ऋषि के हाथों में सौंप दी गई है।
सरकारी आदेश के मुताबिक 2015 बैच के IAS अधिकारी संदीप ऋषि को अब Municipal Commissioner, Jalandhar की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप ऋषि फिलहाल Chief Administrator, Greater Mohali Area Development Authority (GMADA) के पद पर तैनात हैं। उन्हें GMADA के साथ-साथ Jalandhar Municipal Corporation के Commissioner का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ट्रांसफर किए गए सभी अधिकारियों के नामों की लिस्ट निम्न है।


