जालंधर के D-Mart में अचानक लगी आग, लोगों को मॉल से निकाला बाहर... जानें क्या बोले अधिकारी
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 03:44 PM (IST)
जालंधर (सोनू): D-Mart आज अचानक लगने से लोग मॉल में आए लोगों में हड़कंप मच गया। गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित D-Mart में अचानक आग लगी जिसके चलते लोग मॉल से जल्दी-जल्दी बाहर आने लगे। दरअसल, फायर ब्रिगेड की तरफ से मॉल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को बाहर आने की अपील की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों को पहले जागरूक नहीं किया गया, जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया। मॉक ड्रिल के दौरान डी-मार्ट में फायर ब्रिगेड द्वारा अचानक मॉल में हादसे के दौरान आग पर काबू पाने को लेकर रिहर्सल की गई। मौके पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि, मॉक ड्रिल को लेकर मॉल कर्मियों द्वारा लोगों को पहले से अवगत करवाया गया।
अधिकारी ने कहा कि यह सालाना मॉक ड्रिल थी और इस दौरान मॉल की ओर से मॉक ड्रिल को लेकर फोन किया गया था। मॉल के कर्मियों द्वारा ग्राहकों को पहले ही मॉक ड्रिल को लेकर अवगत करवा दिया गया था ताकि लोग पैनिक न हो। वहीं मॉल के कर्मी ने बताया कि यह मॉक ड्रिल हर साल की जाती है। हालांकि कर्मी द्वारा लोगों को मॉक ड्रिल को लेकर अवगत नहीं करवाया गया था। इस दौरान कर्मी ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

