बेखौफ चोरः पूर्व भाजपा मंत्री के खाते से उड़ाए 45 हजार

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 11:18 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): ओ.टी.पी. शेयर करते ही पूर्व भाजपा मंत्री डा. बलदेव राज चावला के खाते से हजारों रुपए की राशि निकल गई। इस संबंध में फिलहाल थाना कोतवाली की पुलिस ने रविंद्र कुमार निवासी झारखंड के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

डा. चावला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने धोखे से बैंक ऑफ इंडिया में उनके खाते से 3 बार ट्रांजैक्शन कर 44,999 रुपए की राशि निकलवा ली। मामले की जांच कर रहे एस.आई. अर्जुन सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम सैल इस मामले में गहनता से जांच कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News