GST काउंसिल की 47वीं बैठक, कई मुद्दों पर हुआ मंथन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 01:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): शहर में मंगलवार को जी.एस.टी. काउंसिल की 47वीं बैठक शुरू हुई, बुधवार को भी जारी रहेगी। बैठक में जी.एस.टी. सरलीकरण को लेकर कई मुद्दों पर मंथन हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के साथ मंत्रालय के आला अधिकारी और राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश के वित्त व आबकारी एवं कराधान मंत्री मौजूद रहे। 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के अलावा राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों व अधिकारियों के रात्रि भोज का आयोजन हरियाणा सरकार ने पिंजौर गार्डन में किया। इससे पहले जी.एस.टी. काउंसिल की बैठक में लंच ब्रेक के दौरान पंजाब के राज्यपाल व यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के सी.एम. मनोहर लाल, पंजाब के सी.एम. भगवंत सिंह मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई वरिष्ठ नेता एक ही टेबल पर लंच करते नजर आए। 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने पशुओं का चारा काटने वाले गंडासे को जी.एस.टी. से बाहर करने को लेकर मुद्दा उठाया। उनके स्पष्टीकरण मांगने पर मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि गंडासा को जी.एस.टी. दायरे से बाहर रखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News