मनप्रीत बादल ने अमित शाह से की मुलाकात, पंजाब के अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 09:52 AM (IST)
चंडीगढ़: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी मनप्रीत बादल ने सोशल मीडिया पर साझा की।
उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान परिवार से जुड़ी एक निजी और दिल के करीब खुशी साझा करने के साथ-साथ पंजाब के भविष्य और उसकी खुशहाली को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मनप्रीत बादल ने कहा कि पंजाब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि दिलों की धड़कन है। उनके द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अमित शाह ने ऐसे भविष्य की कामना की, जहां पंजाब की धरती खुशहाली से भरपूर हो, पंजाबी पूरे मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन बिताएं और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का और विस्तार हो।
मनप्रीत बादल की इस सोशल मीडिया पोस्ट में पंजाब की खुशहाली, लोगों के मान-सम्मान और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को लेकर उम्मीद जताई गई है।

