अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर बोले तरुण चुघ, सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 02:58 PM (IST)

पंजाब डेस्क: भाजपा नेता तरुण चुघ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इस पंजाब दौरे को माफिया सरगनाओं के खिलाफ बड़ा कदम बताया है। नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई में अपनों को खोने वाले परिवारों को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में डर का माहौल है और आज का दौरा पंजाब को गैंगस्टवार और माफिया ने निकालने के लिए है। भाजपा पहले दिन से ही झोटा हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

तरुण चुघ ने कहा कि जांच होनी चाहिए कि इन मामलों में दोषी खाकी वर्दी में है या खादी में और यह पूरा नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा पंजाब में कानून-व्यवस्था कायम करके रहेगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। चुघ ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 पंजाब को नशामुक्त करने तारीख तय की गई है। नशा तस्करी की सप्लाई चेन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस में घटिया भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। चुघ ने कहा कि कौन किसका दामाद है, किसने किसकी इंटरव्यू कराई, किसने जेल को स्टूडियो बना दिया था, देश जानता है। चुघ ने आरोप लगाया कि गैंगस्टर जेलों से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का तो एक ही तरीका है हम बुलडोजर से जवाब देते हैं और वही जवाब गैंगस्टरों को दिया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News